A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. …इसलिए करण जौहर के बच्चे कैमरे के सामने नहीं आते नज़र

…इसलिए करण जौहर के बच्चे कैमरे के सामने नहीं आते नज़र

करण ने कहा कि सुबह की शुरुआत दो प्यारे चेहरों को देखकर होती है और दो चेहरों के साथ दिन खत्म होता है।

Karan Johar- India TV Hindi
Karan Johar

मुंबई: करण जौहर के बच्चों रूही और यश को आपने कभी करण के साथ नहीं देखा होगा। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया में काफी कम हैं। इसकी वजह खुद करण जौहर हैं क्योंकि वो चाहते हैं उनके बच्चे पपराजी से दूर रहे। सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों यश और रूही के पिता बने फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि वह अपने बच्चों को फिल्मी सेट पर बड़ा होते नहीं देखना चाहते हैं।

 करण ने शुक्रवार को एक सामूहिक साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, "मैं अपने बच्चों को काम की जगह पर ले जाने का शौकीन नहीं हूं..उन्हें जीवन का लुत्फ उठाना चाहिए। मैं नहीं चाहता कि वे इस सोच के साथ बड़े हों कि उन्हें सिर्फ फिल्म उद्योग का हिस्सा बनना है।" करण ने कहा कि वह चाहते हैं कि बड़े होकर उनके बच्चे अपना फैसला खुद लें।

करण जल्द ही स्टार प्लस के शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ जज के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि पिता बनने के बाद से उनके जीवन में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।

करण ने कहा कि सुबह की शुरुआत दो प्यारे चेहरों को देखकर होती है और दो चेहरों के साथ दिन खत्म होता है। उन्होंने कहा कि मैंने एक समय में हमेशा छह चीजें की हैं, तो मेरे लिए फिलहाल यह सात चीजें करने जैसा है। यह अलग नहीं है।

Latest Bollywood News