A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Thugs of Hindostan Box Office Collection Day 8: आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म नहीं चला पा रही जादू, कमाए 140.40 Cr

Thugs of Hindostan Box Office Collection Day 8: आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म नहीं चला पा रही जादू, कमाए 140.40 Cr

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने अब तक 140.40 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Thugs of Hindostan Box Office Collection Day 8- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/TARANADARSH Thugs of Hindostan Box Office Collection Day 8

आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की कमाई बॉक्स-ऑफिस पर कम होती जा रही है। दिवाली पर रिलीज हुई इस पीरियड ड्रामा ने अभी तक 140.40 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ''आठ दिन पहले ठग्स ऑफ हिंदोस्तान कमजोर रिव्यू के साथ शुरू हुई थी, लेकिन ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने हाफ सेंचुरी मार दी थी। गुरुवार को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने 2.60 करोड़ रूपये कमाए, जो अब तक सबसे कमजोर है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक इतने कमाए- गुरुवार- 50.75 करोड़, शुक्रवार- 28.25 करोड़, शनिवार- 22.75 करोड़, रविवार- 17.25 करोड़, सोमवार- 5.50 करोड़, मंगलवार- 4.35 करोड़, बुधवार- 3.50 करोड़, गुरुवार- 2.60 करोड़। कुल- 134.95 करोड़। हिंदी+तमिल+तेलुगू: 140.40 करोड़।''

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के बुरे प्रदर्शन के बावजूद यश राज फिल्मस ने फिल्म की रिलीज से पहले डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स बेच कर लागत का कुछ हिस्सा वसूल लिया होगा। फिल्म का डिजिटल राइट अमेजन प्राइम को बेचा गया है। हालांकि यह डील कितने में हुई है, इसके बारे में नहीं कहा जा सकता। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को दिया गया है। यश राज फिल्मस ने फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन और म्यूजिक राइट खुद के पास रखा है।

दुनिया भर में फिल्म को 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जिसमें से 5 हजार स्क्रीन्स भारत के थे। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी भारत की आजादी और एक राजकुमारी के बदले पर आधारित है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग माल्टा और थाइलैंड में हुई है।

 

 

 

Latest Bollywood News