A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ के एक पोस्ट से सभी फैंस हुए एक्साइटेड, आज सुबह 10 बजे 'कुछ खास' होगा रिलीज़

टाइगर श्रॉफ के एक पोस्ट से सभी फैंस हुए एक्साइटेड, आज सुबह 10 बजे 'कुछ खास' होगा रिलीज़

टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के लिए एक और ट्रीट की जानकारी देते हुए उन्हें उत्साहित कर दिया है और हम यह सोचने पर मजबूर हो गए है कि आखिर यह क्या हो सकता है!

टाइगर श्रॉफ - India TV Hindi
Image Source : TIGER SHROFF/INSTAGRAM टाइगर श्रॉफ 

एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ समय-समय पर अपने प्रशंसकों को कुछ अद्भुत गानों और डांस नंबर्स से मनोरंजन करते रहते हैं। कभी अपने एक्शन और फिटनेस से हैरान भी करते हैं। वहीं कई बार वो अपनी तस्वीरों से फैंस को उन्हें चाहने पर मजबूर करते हैं। आज, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के लिए एक और ट्रीट की जानकारी देते हुए उन्हें उत्साहित कर दिया है और हम यह सोचने पर मजबूर हो गए है कि आखिर यह क्या हो सकता है! 

उन्होंने अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए लिखा,"माफ करिएगा आज नहीं, वो कुछ खास कल सुबह 10 बजे आएगा। प्यार।''

Image Source : tiger shroff/instagramटाइगर श्रॉफ का इंस्टाग्राम पोस्ट

टाइगर के पोस्ट ने उनके प्रशंसकों को ये जानने के लिए उत्साहित कर दिया है कि 6 अगस्त को क्या आने वाला है, एक नया गाना या फिर एक डांस नंबर। वर्क फ्रंट पर, टाइगर श्रॉफ के पास पाइपलाइन में गणपथ, बाघी 4 और हीरोपंती 2 जैसी फिल्में है।

Latest Bollywood News