A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया क्रिएटिव शरीक सैयद की तारीफ की

टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया क्रिएटिव शरीक सैयद की तारीफ की

टाइगर को अपने सोशल मीडिया पर इन सभी के लिए अपने प्रशंसकों से अपार प्यार मिलता रहा है और अब शरीक के बारे में बात करते हुए अभिनेता इसका सारा श्रेय उन्हें देते हैं।

TIGER SHROFF- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया क्रिएटिव शरीक सैयद की तारीफ की

टाइगर श्रॉफ अच्छी प्रतिभा की सराहना करने का मौका नहीं छोड़ते हैं, हाल ही में टाइगर ने शरीक सैयद की तारीफ की। बता दें, शरीक सैयद टाइगर श्रॉफ के सोशल मीडिया के हर उस पोस्ट के पीछे हैं जो फैंस देखते और पसंद करते हैं। शरीक टाइगर के करियर की शुरुआत से ही उनके साथ हैं और टाइगर सभी क्रिएटिव चीजों के लिए उनके पास ही जाते हैं। शरीक टाइगर के सभी वीडियो शूट करते है, उनकी तस्वीरें क्लिक करते हैं, उन्हें अनोखे तरीके से एडिट भी करते हैं। 

टाइगर को अपने सोशल मीडिया पर इन सभी के लिए अपने प्रशंसकों से अपार प्यार मिलता रहा है और अब शरीक के बारे में बात करते हुए अभिनेता इसका सारा श्रेय उन्हें देते हैं।टाइगर ने कहा, “शरीक एक असाधारण प्रतिभा हैं और मैं अपनी टीम में उन्हें पाकर वास्तव में भाग्यशाली हूं। उनके पास एक निर्देशक का दिमाग है और साथ ही, वे VFX और सभी प्रकार की तकनीकी ज्ञान के साथ बहुत प्रतिभाशाली हैं। वह मेरी पहली फिल्म के पहले से ही मेरे सोशल मीडिया को संभाल रहे हैं।”

एक्शन सुपरस्टार, टाइगर श्रॉफ ने साल 2020 की शुरुआत बागी 3 से की जिसमें वो रॉनी के रूप में नजर आए थे। हाल ही में, टाइगर ने बतौर सिंगर 'अनबिलिवेबल' के साथ एक गायक के रूप में भी अपनी शुरुआत की, जो बिलबोर्ड में भी टॉप पर है।

Latest Bollywood News