टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया फिल्म 'गणपत' का फर्स्ट लुक, दमदार लुक में आए नजर
टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया फिल्म 'गणपत' का फर्स्ट लुक, दमदार लुक में आए नजर
IANS
Published : Nov 10, 2020 07:26 pm IST, Updated : Nov 10, 2020 07:31 pm IST
टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म 'गणपत' का वीडियो मोशन पोस्टर रिलीज किया है।
Image Source : INSTAGRAM/TIGER SHROFFganapath
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म 'गणपत' से खुद का पहला लुक शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेता ने अपने ट्विटर पर मोशन वीडियो शेयर की। मोशन पोस्टर में ढेर सारी इमारतें दिख रही हैं, जिसके ऊपर लाल बत्ती नजर आ रही है। मोशन में अभिनेता एक सोफा पर बैठ हाथ में जली हुई सिगरेट थामे नजर आ रहे हैं। वहीं उनका 'एब्स' भी इस मोशन पोस्टर में चार चांद लगाता हुआ नजर आ रहा है।