A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने 'इश्क वाला लव' पर किया डांस, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

टाइगर श्रॉफ ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने 'इश्क वाला लव' पर किया डांस, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी वीडियो शेयर की है जिसमें वह इश्क वाला लव गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

tiger shroff- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने रोमांटिक गीत 'इश्क वाला लव' पर डांस कर वीडियो शेयर किया। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक डांस वीडियो शेयर किया। क्लिप में टाइगर काले रंग की शर्ट और गहरे नीले रंग की जींस में नजर आ रहे हैं।

'इश्क वाला लव' के असली सांग में अभिनेता आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। यह हिट ट्रैक करण जौहर की 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से है।

Image Source : INSTAGRAMटाइगर श्रॉफ इंस्टाग्राम स्टोरी

टाइगर ने फिल्म का सीक्वल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में काम किया, जिससे 2019 में तारा सुतारिया और अनन्या पांडे ने डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया था।

अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर आखिरी बार बागी 3 में श्रद्धा कपूर और रितेश कपूर के साथ नजर आए थे।

Latest Bollywood News