1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये फिल्म टाइगर श्रॉफ के दिल के क्यों है इतनी करीब

ये फिल्म टाइगर श्रॉफ के दिल के क्यों है इतनी करीब

टाइगर ने हाल ही में बताया कि वह 1989 में आई एक शानदार फिल्म के रीमेक पर काम करने को लेकिन बेताब हैं। इस फिल्म में उनके पिता जैकी श्रॉफ ने भी काम किया किया था।

tiger- India TV Hindi
tiger

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के रिलिज होने का इंतजार कर रहे टाइगर ने हाल ही में बताया कि वह 1989 में आई फिल्म 'परिंदा' के रीमेक पर काम करने को लेकिन बेताब हैं। इस फिल्म में उनके पिता जैकी श्रॉफ ने भी काम किया किया था। यह पूछे जाने पर कि वह अपने पिता की कौन-सी फिल्म के रीमेक में काम करना चाहेंगे? इस पर टाइगर ने कहा, "मैं अपने पिता की फिल्म 'परिंदा' में काम करना पसंद करूंगा।"

इसे भी पढ़े:- टाइगर श्रॉफ के पहले प्यार का नाम जान हैरान हो जाएंगे आप

टाइगर ने कहा कि उन्हें अपने पिता जैकी की सभी फिल्में पसंद है, लेकिन 'परिंदा' उनके दिल के करीब है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'परिंदा' में नाना पाटेकर, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी।

फिल्म बागी में टाइगर के साख श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिक में नजर आएंगी।  टाइगर ने हाल ही में इस बात को माना है कि 'बागी' में अपनी सह-कलाकार श्रद्धा कपूर के साथ डांस करने के दौरान वह काफी नर्वस थे। वह इस बात से काफी खुश थे कि उन दोनों के 'डांस स्टेप' अलग-अलग थे। टाइगर ने कहा, "श्रद्धा एक बेहतरीन डांसर हैं। 'एबीसीडी 2' को देखने और फिल्म के गाने 'सुन साथिया' में उनके नृत्य को देखने के बाद मैं सच में उनकी नृत्य शैली का कायल हो गया।"

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘बागी’ 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'बागी' के अलावा टाइगर फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की 'फ्लाइंग जाट' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज भी दिखेंगी।

Latest Bollywood News