नई दिल्ली: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में अभिनेता सलमान खान का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। सलमान खान के साथ कटरीना कैफ भी फिल्म में एक्शन करती दिख रही हैं। इस फिल्म से सलमान टाइगर के रूप में वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि 25 बंधक नर्सों को छुड़ाने के जिम्मेदारी सलमान खान को मिली है।
salman khan katrina kaif taiger zinda hai trailer review
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब में 1 घंटे के अंदर करीब 50 हजार लोगों ने देख लिया है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी इराक के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब 25 भारतीय नर्सों को सबसे खतरनाक टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन ने बंधक बनाया है। इन नर्सों को आतंकियों से छुड़ाना लगभग नामुमकिन है इस काम के लिए टाइगर का नाम चुना जाता है।
Image Source : ptisalman khan katrina kaif taiger zinda hai trailer review
अब इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म का प्लॉट काफी हद तक अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ से मिलता है। टाइगर जिंदा है का ट्रेलर देखते वक्त आपको एयरलिफ्ट की याद जरूर आएगी। सिर्फ अक्षय ही नहीं ट्रेलर में एक जगह पहाड़ों में स्केटबोर्डिंग करते हुए सलमान खान हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स’ के विन डीजल लग रहे हैं। जैसा हम जेसन बॉर्न की फिल्मों में देखते हैं कुछ वैसे ही सलमान ग्लोब-टॉर्टिंग भी करते नजर आते हैं।
salman khan katrina kaif taiger zinda hai trailer review
सलमान जहां फिल्म में टाइगर की भूमिका में हैं वही कटरीना एकबार फिर जोया के रूप में वापसी कर रही हैं। दोनों मिलकर नर्सों को बचाने के मिशन पर निकलते हैं। इस फिल्म के साथ सलमान एक्शन हीरो के रूप में वापसी कर रहे हैं।
Image Source : ptisalman khan katrina kaif taiger zinda hai trailer review
पिछली फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान का अवतार दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। अब दोबारा सलमान के एक्शन अवतार में लौटने पर उनके फैंस जरूर खुश होंगे। वैसे भी इस फिल्म में सलमान पूरे फॉर्म में हैं, और कई हीरो का काम अकेले करते नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि सलमान की इस फिल्म में सिर्फ एक्शन ही है या कुछ कहानी भी है।