1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर किस चीज को लेकर इतनी उत्साहित हैं टिस्का चोपड़ा

आखिर किस चीज को लेकर इतनी उत्साहित हैं टिस्का चोपड़ा

टिस्का चोपड़ा को अब तक हम कई फिल्मों में अभिनय करते हुए देख चुके हैं। उन्होंने अब तक की अपनी फिल्मों में ज्यादातर गंभीर किरदार निभाए हैं...

tisca- India TV Hindi
tisca

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा को अब तक हम कई फिल्मों में अभिनय करते हुए देख चुके हैं। टिस्का के बारे में कहा जा सकता है कि उन्होंने अब तक की अपनी फिल्मों में ज्यादातर गंभीर किरदार निभाए हैं और उन्हें इसके लिए पहचाना जाता है। लेकिन टिस्का ने जितनी गंभीर भूमिकाए की हैं उन्हें उतने ही ज्यादा कॉमेडी किरदार करना भी पसंद है। टिस्का इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '3 देव' के कारण चर्चा में बनी हुई है।

इसे भी पढ़े:- सभी जोरदार स्टंट करने की कोशिश में हैं सनी देओल

टिस्का चोपड़ा फिल्म '3 देव' में कॉमेडी से बेहद खुश हैं। टिस्का ने गुरुवार को आगामी महिला उद्यमियों की पिंक पावर पहल में बताया, "मैं काफी समय से कॉमेडी करना चाहती थी, अगर आप एक तरह के किरदार करते हैं तो लोगों को लगता है कि आप सिर्फ वही कर सकते हैं। अगर आप गायकों के गीत से इसकी तुलना करते हैं तो यह सिर्फ 'सुर' है जो काफी बोरिंग होगा।" उन्होंने कहा, "मेरी '3 देव' नामक एक फिल्म जून में आएगी। इसे निश्चित रूप से देखना चाहिए। यह कॉमेडी से भरपूर है लेकिन इसका अर्थ भी निकलता है।"

'तारे जमीन पर', 'फिराक' और 'रहस्य' जैसी कई फिल्मों में गंभीर किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली टिस्का ने कहा, "मैं अलग-अलग चीजें करना चाहती हूं। मैं गंभीर व्यक्ति नहीं हूं। मेरा चेहरा देखने में गंभीर लग सकता है, लेकिन मैं गंभीर नहीं हूं।"

'3 देव' में टिस्का के 'रहस्य' के सह-कलाकार के के मेनन, करण सिंह ग्रोवर, कुणाल रॉय कपूर, राइमा सेन, प्रोसेनजीत चटर्जी भी दिखाई देंगे। इस फिल्म के साथ रवि दुबे भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। टिस्का को इससे पहले 'लवशुदा' और 'सरदार गब्बर सिंह' में देखा गया था।

Latest Bollywood News