A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर पोकुरी रामा राव का हुआ निधन

साउथ इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर पोकुरी रामा राव का हुआ निधन

पोकुरी रामा राव ने एटरम फिल्म्स के बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण किया था।

प्रोड्यूसर पोकुरी रामा राव का हुआ निधन- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @GOPICHANDMACHO प्रोड्यूसर पोकुरी रामा राव का हुआ निधन

टॉलीवुड प्रोड्यूसर पोकुरी रामा राव का शनिवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे। वे मशहूर प्रोड्यूसर पोकुरी बाबू राव के भाई थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। हालांकि, उनके निधन की चिकित्सकीय रूप रिपोर्ट आना बाकी है। ये भी कहा जा रहा है कि उनका देहांत हार्ट अटैक से हुआ है। 

एक रिपोर्ट में लिखा है, "हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हैदराबाद के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत सही नहीं थी और आज हालत बिगड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।"

पोकुरी रामा राव ने एटरम फिल्म्स के बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण किया था।

Latest Bollywood News