1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bollywood 2016: इन फिल्मों का रहेगा सबको इंतजार

Bollywood 2016: इन फिल्मों का रहेगा सबको इंतजार

बॉलीवुड के लिए 2016 बेहद धमाकेदार रहने वाला है,इस बार बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों की फिल्म रिलीज होने जा रही है।

dangal- India TV Hindi
dangal

इंटरटेंमेंट डेस्‍क : बॉलीवुड के लिए 2016 बेहद धमाकेदार रहने वाला है,इस बार बॉक्‍स ऑफिस पर बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों की फिल्‍म रिलीज होने जा रही है। सबसे खास बात बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज डेट को लेकर इतनी मारा-मारी है कि कई बड़ी फिल्‍में आपस में टकरा रही है। साल 2016 की सबसे जबरदस्‍त भिड़ंत ईद पर सलमान खान और शाहरुख की हो रही है तो दीपावली पर अजय देवगन की फिल्‍म ‘शिवाय’ का सामना करण जौहर के निर्देशन में बन रही ‘ए दिल है मुश्किल’ से होगा।

रिलीज हुआ अमिताभ और फरहान की फिल्म वजीर

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पहली बार फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली फिल्म वजीर रिलीज हो गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक कश्मीरी पंडित की भूमिका में हैं, जबकि फरहान एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरी हुई है।

इसे भी पढ़े:- 2015 Special: इन 10 कलाकारों ने अपने अभिनय से जीता लोगों का दिल

प्रियंका की ‘जय गंगाजल’ और सोनम की ‘नीरजा’ और कंगना की ‘रंगून’

प्रियंका चोपड़ा की ‘जय गंगाजल’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्‍मों मे से एक है। इस फिल्‍म में वे लेडी आईपीएस ऑफिसर का रोल निभा रही है। इसी के साथ सोनम कपूर फिल्‍म नीरजा में अपने बेहतरीन किरदार में नजर आएंगी।

कैटरीना की ‘फितूर’ और ऐश्‍वर्या की ‘ए दिल है मुश्किल’ और ‘सरबजीत’

2016 में कैटरीना की तीन फिल्‍में रिलीज हो सकती हैं जिसमें ‘फितूर’ और ‘जग्‍गा जासूस’ का दर्शको को इंतजार रहेगा। इसके साथ ही ऐश्‍वर्या राय की ‘सरबजीत’ और ‘ए दिल है मुश्किल’ भी रिलीज होगी।

सितारों की होगी रोचक भिड़ंत

इस साल लगभग सभी बड़े बॉलीवुड स्‍टार की फिल्‍म रिलीज हो रही है ऐसे में कई बड़ी फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर आपस में टकरा रही है। ईद पर शाहरुख और सलमान खान तो दीपावली पर अजय देवगन और रणबीर कपूर की आपस में जोरदार टक्‍कर देखने को मिलेगी। इसी तरह से ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार की फिल्‍म भी बॉक्‍स ऑफिस पर एक साथ रिलीज हो रही है। जो भी हो साल 2016 में दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्‍में देखने को मिलेगी।

टॉप फिल्‍में जिनका आपको रहेगा बेसब्री से इंतजार जानने के लिए देखिए अगली स्‍लाइड

1. ‘दंगल’ (2016):

दंगल 2016 में आने वाली सबसे बड़ी फिल्म है।

रिलीज डेट: 2016 में क्रिसमस पर।
डायरेक्टर: नितेश तीवारी
कास्ट: आमिर खान, साक्षी तंवर, राजकुमार राव, फातीमा सना शेख, विक्रम सिंह
शैली: जीवन पर आधारित फिल्म, खेल, ड्रामा फिल्म
 

आगे देखें :  बॉलीवुड के हॉट स्‍टार ऋतिक रोशन की इस फिल्‍म की होगी अक्षय की रुस्‍तम से टक्‍कर

 

Latest Bollywood News