नई दिल्लीः जानिए दिन की बड़ी खबरों के बारे में सिर्फ मनोरंजन फटाफट में-
1. फैंस के बीच दबंग खान और आमिर से ज्यादा है शाहरुख का क्रेज: एक मनोरंजन वेबसाइट द्वारा कराए गए पोल में सवाल पूछा गया था कि सबसे ज्यादा मासूम किरदार दर्शकों को कौन सा लगा। विक्लप में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का नाम शामिल था। पोल के नतीजो में 100 में से 53.76 प्रतिशत लोगों ने शाहरुख खान के रिजवान खान के किरदार को पसंद किया। वहीं सलमान के बजरंगी भाईजान के किरदार को 36.17 प्रतिशत और आमिर को सिर्फ 10.06 प्रतिशत लोगों ने ही वोट दिये।
Latest Bollywood News