1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पांचवे बच्चे की मां बनी टोरी स्पेलिंग

पांचवे बच्चे की मां बनी टोरी स्पेलिंग

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री टोरी स्पेलिंग एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पति व अभिनेता डीन मैकडेर्मोट के साथ अपने पांचवें बच्चे का स्वागत किया।

tori spelling- India TV Hindi
tori spelling
लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री टोरी स्पेलिंग एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पति व अभिनेता डीन मैकडेर्मोट के साथ अपने पांचवें बच्चे का स्वागत किया।

वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक, स्पेलिंग (43) के प्रतिनिधि ने पुष्टि की है कि उन्होंने (स्पेलिंग) गुरुवार को एक बेटे को जन्म दिया है। दंपति ने अपने बेटे का नाम बो डीन मैकडेर्मोट रखा है।

tori spelling

टोरी ने अपने बयान में कहा, "प्यारे से बेटे बो के प्यार में हम दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह सच्चा आशीर्वाद है और उससे मिलकर उसके भाई और बहन बहुत खुश हुए! हम अपने बड़े सुंदर और स्वस्थ परिवार के लिए सचमुच आभारी हैं।"

स्पेलिंग ने ट्विटर पर भी  परिवार के नए सदस्य के आने की घोषणा की।उन्होंने नवजात  बेटे के नाजुक हाथों की तस्वीर भी साझा की।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "हम मैकडेर्मोट परिवार में नए सदस्य के जन्म की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं, कृपया बो डीन मैकडेर्मोट के स्वागत के जश्न में हमारे साथ शामिल हो जाएं।"

Latest Bollywood News