1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #Video: मन मोह लेगा 'ट्रैप्ड' का ये नया गाना

#Video: मन मोह लेगा 'ट्रैप्ड' का ये नया गाना

फैंटम प्रोडक्शंस की नई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘ट्रैप्ड’ का गाना ‘धीमी’ आज रिलीज हुआ।

dheemi- India TV Hindi
dheemi

मुंबई: फैंटम प्रोडक्शंस की नई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘ट्रैप्ड’ का गाना ‘धीमी’ आज रिलीज हुआ। तेजस मेनन का गाया ये गाना बेहद खूबसूरती के साथ शूट किया गया है। गाने में फिल्म के अभिनेता राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री गीतांजलि थापा रोमांटिक अंदाज में दिख रही हैं ।

यहां देखें गाना:

विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप और विकास बहल की कंपनी की ये फिल्म 17 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

ये फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो एक इमारत में अपने ही घर में कैद हो जाता है, वो वहां से निकलने की नाकाम कोशिश करता है लेकिन उसकी आवाज कोई नहीं सुन पाता।

अपने कैरेक्टर को अच्छे से निभाने के लिए राजकुमार राव ने कम खाना खाया, राजकुमार ने कीड़े-मकोड़ों के साथ शूटिंग की।

राजकुमार राव इससे पहले इसी कंपनी की फिल्म ‘क्वीन” में कंगना रनौत के अपोजिट दिखे थे। जिसके निर्देशक विकास बहल थे। राजकुमार राव पिछले साल हंसल मेहता की फिल्म ‘अलीगढ़’ में दिखे थे। ‘ट्रैप्ड’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में राजकुमार राव का सोलो कैरेक्टर है।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

 

Latest Bollywood News