पिता संजय दत्त के साथ न रहने के सवाल पर त्रिशाला का यह जवाब कर देगा आपको इमोशनल
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा न होते हुए काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। इसकी वजह है कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। त्रिशाला के इंस्टाग्राम पर 250K फॉलोअर्स हैं। उनके चाहने वाले उनके स्टाइल को अक्सर कॉपी करने की कोशिश करते हैं।

इसके बाद एक अन्य यूजर ने पूछा कि पेरेंट्स के बिना रहने पर कैसा महसूस होता है? इसके जवाब में त्रिशाला ने लिखा, "मुझे लगता है कि यह ठीक है। मैं कभी उनके साथ नहीं रही (वैसे कुछ वक्त रही हूं लेकिन तब मैं बहुत छोटी थी इसलिए मुझे याद नहीं है।) तो मैं इसका जवाब नहीं दे सकती कि उनके बिना रहने पर कैसा महसूस होता है।" गौरतलब है कि त्रिशाला मां और संजय दत्त की पहली पत्नी की मौत के बाद से ही अपने नाना-नानी के साथ रही हैं। फिलहाल काफी वक्त से वह न्यूयॉर्क में रह रही हैं।