मुंबई: सीरियल ‘दीया और बाती हम’ कभी स्टार प्लस का टॉप सीरियल हुआ करता था। इसकी टीआरपी आसमान छूती थी। संध्या और सूरज लोगों के दिलों में बस गए थे। अब इस सीरियल का सीक्वल ‘तू सूरज मैं सांझ पिया जी’ 3 अप्रैल से ऑनएयर होने के लिए तैयार है। यह शो स्टार प्लस पर दोपहर 1 बजे ऑनएयर होगा।
‘तू सूरज मैं सांझ पिया जी’ राठी परिवार की अगली पीढ़ी यानी सूरज-संध्या की बेटी कनक और बेटे वेद की कहानी होगी। शो का प्रोमो भी ऑनएयर हो गया है। जिसमें भाबो यानी नीतू वाघले और कनक यानी रिया शर्मा के बीच की कश्मकश दिख रही है।
शो में कनक के रोल निभाने वाली रिया शर्मा फिल्म ‘अग्निपथ’ में ऋतिक की बहन के किरदार में दिखी थीं। रिया शर्मा सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी की कजिन हैं।
यहां देखें सीरियल का प्रोमो:
Latest Bollywood News