A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तुम्बाड' के निर्माताओं ने रिलीज़ किये फिल्म के डरावने पोस्टर्स

'तुम्बाड' के निर्माताओं ने रिलीज़ किये फिल्म के डरावने पोस्टर्स

'फिल्म आई वेस्ट' और 'फिल्मगेट फिल्म्स' द्वारा सह-निर्मित तुम्बाड 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

<p>तुम्बाड</p>- India TV Hindi
तुम्बाड

"तुम्बाड" के निर्माताओं ने फ़िल्म से डरावने पोस्टर रिलीज कर दिए है जिसे देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, वही फ़िल्म का टीज़र कल रिलीज होने के लिए तैयार है। दिलचस्प पोस्टर्स ने दर्शकों के बीच जिज्ञासा बढ़ा दी है जिसमें एक युवा बच्चा अपने हाथ में आग का दीपक पकड़े हुए नज़र आ रहा है जबकि उसका चेहरा मिट्टी से भरा हुआ है।

विसुअली आश्चर्यजनक फ़िल्म होने के कारण, "तुम्बाड" अपनी रिलीज से पहले ही प्रशंसा का पात्र बनी हुई है। सोहम शाह की यह बहू महत्वाकांक्षी परियोजना छह साल की रोलर कोस्टर सवारी की तरह रही है, जबकि आयनंद एल राय ने फिल्म को शैली-परिभाषित फिल्म के रूप में परिभाषित किया है।

तुम्बाड

कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ, "तुम्बाड" इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय की प्रस्तुति है। 'फिल्म आई वेस्ट' और 'फिल्मगेट फिल्म्स' द्वारा सह-निर्मित तुम्बाड 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News