A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए हिना खान ने की मदद की अपील, कश्मीरी डॉक्टर ने किया ट्रोल तो मिला करारा जवाब

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए हिना खान ने की मदद की अपील, कश्मीरी डॉक्टर ने किया ट्रोल तो मिला करारा जवाब

''उस वक्त मेरे पास ट्वीट करने का वक्त नहीं था, क्योंकि मेरे माता-पिता और भाई भी बाढ़ में फंसे थे।''

<p>Hina Khan</p>- India TV Hindi
Hina Khan

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने एक ट्विटर यूजर को बुरी तरह फटकार लगाई है, जो उनपर तोहमत लगा रहे थे। हुआ कुछ यूं कि हिना खान ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में हिना खान ने लोगों से गुजारिश की कि एक भारतवासी होने के नाते हमें कुछ ना कुछ दान करना चाहिए, चाहे वो छोटी रकम ही क्यों ना हो।

हिना के इस ट्वीट के बाद जाहेद एच मीर नाम के एक ट्विटर यूजर ने हिना से कहा कि जब साल 2014 में कश्मीर में बाढ़ आई थी उस वक्त उनका ट्वीट क्यों नहीं आया। जाहेद एच मीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद को डॉक्टर बताया है। जिसके बाद हिना को गुस्सा आ गया। उन्होंने रिप्लाई करते हुए कहा- उस वक्त मेरे पास ट्वीट करने का वक्त नहीं था, क्योंकि मेरे माता-पिता और भाई भी बाढ़ में फंसे थे। कई दिनों तक उनसे बात भी नहीं हो पाई थी। मैं उनसे बिल्कुल डिस्कनेक्ट हो गई थी। कोई आइडिया नहीं था कि वो कैसे हैं, कहां हैं, जिंदा हैं या मर गए। 

हिना ने आगे लिखा- कई दिनों तक ना कुछ खाया ना सो पाई, पूरे 4 दिनों बाद मेरी उनसे बात हुई। तुम यह नहीं समझ सकते और मैं नहीं चाहती कि दुनिया में कोई भी ऐसा महसूस करे, मैं नहीं चाहती तुम कभी इस भयानक सपने से गुजरे। खुश रहो, और बिना जाने किसी को जज मत करो।

हिना के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी ने भी हिना का साथ देते हुए उस ट्विटर यूजर को लताड़ लगाई जिसने हिना को ट्रोल किया।

Latest Bollywood News