1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘इश्कबाज’ के प्रोड्यूसर ने किया सूसाइड, 16वीं मंजिल से लगाई छलांग

‘इश्कबाज’ के प्रोड्यूसर ने किया सूसाइड, 16वीं मंजिल से लगाई छलांग

'इश्कबाज' के प्रोड्यूसर को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल 'इश्कबाज' के प्रोड्यूसर संजय बैरागी ने मुंबई के मलाड में स्थित एक बिल्डिंग की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि वह अपनी...

Sanjay Bairagi- India TV Hindi
Sanjay Bairagi

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'इश्कबाज' के प्रोड्यूसर को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल 'इश्कबाज' के प्रोड्यूसर संजय बैरागी ने मुंबई के मलाड में स्थित एक बिल्डिंग की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि वह अपनी आर्थिक तंगी से बहुत परेशान हो चुके थे और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में भी अपनी इस परेशानी का जिक्र किया है। पुलिस के मुताबिक कहा जा रहा है कि संजय ने शुक्रवार की शाम को जनकल्याण नगर में सिलिकॉन वैली बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया।

बता दें कि पहले कहा जा रहा था कि संजय को कार्डिएक अरेस्ट हुआ था, जिसके कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बिल्डिंग से गिर गए। लेकिन शुरुआती जांच में ही यह साबित हो गया कि संजय ने आत्महत्या की है। लेकिन अब खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि संजय पिछले काफी वक्त से आर्थिक रूप से परेशान चल रहे थे।

पुलिस को संजय के पास से एक सुसाइड नोट भी हासिल हुआ है। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि सुसाइड करने से पहले संजय अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ होली का जश्न मनाने पहुंचे थे। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

Latest Bollywood News