पंजिम: पूर्व अभिनेत्री लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना को भारत में सैलून हेयर ब्रैंड लोरियल प्रोफेशनल की ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है। बामबोलिम में बुधवार को लोरियल प्रोफेशनल इंडिया हेयरड्रेसिंग अवॉर्ड्स में उन्हें प्रथम भारतीय ब्रैंड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया गया।
लोरियल प्रोफेशनल इंडिया की महाप्रबंधक सुजैन वर्गीज ने जारी बयान में कहा, "ट्विंकल खन्ना ग्लैमरस हैं और आज की महिलाएं उनसे प्रेरणा लेती हैं। लोरियएल प्रोफेशनल उनके साथ पार्टनरशिप कर खुश हैं।" इस आयोजन में ट्विंकल खन्ना को ट्रॉफी भी दी गई।
ट्विंकल खन्ना की दो किताबें 'मिसेज फन्नीबोन्स' और द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' काफी हिट हुई थी।
ट्विंकल दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी हैं। दोनों के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा हैं।
Latest Bollywood News