बता दें कि करिश्मा और उपेन 2014 में विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' में साथ नजर आए थे। इसी दौरान दोनों दोस्त बने और जल्द ही इनका रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद उपेन ने करिश्मा को 'नच बलिए' को दौरान भी प्रपोज किया था।
इंडस्ट्री में कम ही ऐसी हस्तियां हैं जो अपने लव अफेयर्स की खबरें मीडिया के सामने स्वीकार करती हैं, लेकिन उपेन और करिश्मा ने कभी अपने रिश्ते को नहीं छुपाया।