1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक, कहा- हैकर मांग रहा है ढेर सारे रुपये !

उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक, कहा- हैकर मांग रहा है ढेर सारे रुपये !

पूर्व ब्यूटी क्वीन ने ट्विटर पर अपना फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी दी है। मुंबई पुलिस ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।

Urvashi Rautela- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी और मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत करते हुए मदद मांगी है। साथ ही बताया कि हैकर बहुत सारे पैसे मांग रहा है। इसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने केस साइबर पुलिस के पास भेज दिया है।

उर्वशी रौतेला ने पहला ट्वीट किया, जिसमें लिखा है, 'मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है, प्लीज किसी भी मैसेज या पोस्ट पर रिएक्ट ना करें, क्योंकि ये मेरी या टीम की तरफ से नहीं किया गया होगा।'

इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए ट्वीट किया, 'आपकी शिकायत को साइबर पुलिस स्टेशन तक पहुंचा दिया गया है।'

इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'थैंक्यू... अब हैकर बहुत ज्यादा पैसे मांग रहा है।'

काम को लेकर बात करें तो उर्वशी का नया म्युजिक वीडियो 'बीट पे ठुमका' है।

Latest Bollywood News