A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में उर्वशी रौतेला को ये क्या हो गया, एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया वीडियो

लॉकडाउन में उर्वशी रौतेला को ये क्या हो गया, एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया वीडियो

आज उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी ने अपना अजीब सा हाल बना रखा है।

उर्वशी रौतेला- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM लॉकडाउन में उर्वशी रौतला का हुआ बुरा हाल

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है, सभी सितारे इन दिनों अपने घरों में ही हैं। ऐसे में स्टार्स अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। उर्वशी रौतेला भी उनमें से एक हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर रोज कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। आज उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी ने अपना अजीब सा हाल बना रखा है।

उर्वशी रौतेला ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-, 'अपने क्वारंटाइन हेयर के साथ'। उनके इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं। दरअसल  हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोवर्स पूरे किए हैं, इसी बात की जानकारी देते हुए उर्वशी ने ये पोस्ट किया है।

पिछले दिनों खबर आई थी कि उर्वशी रौतेला अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लाखों रूपये चार्ज करती हैं ।  हाल ही में उर्वशी पूल में मस्ती करती भी नजर आई थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन से पहले उर्वशी रौतेला फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ  जॉन अब्राहम,  पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, इलियाना डी'क्रूज और कृति खरबंदा जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। 

Latest Bollywood News