A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला को आज भी याद है उनकी 'मैथ क्लास', शेयर की तस्वीर

उर्वशी रौतेला को आज भी याद है उनकी 'मैथ क्लास', शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को लॉकडाउन में अपनी गणित की क्लास याद आ रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है।

urvashi rautela- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला का कहना है कि वह अपनी गणित की कक्षाओं को याद करती हैं।उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जहां वह अपनी आंखों को बंद कर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने शेयर फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा, " मुझे मेरी मैथ क्लास बहुत याद आती हैं। मेरे ग्रैंड फादर गणित में गोल्ड मेडलिस्ट थे। मैं भी उनकी तरह बनना चाहती थी।"

इस पोस्ट को फोटो शेयरिंग वेब साइट पर 6.49 लाख लाइक्स मिले हैं।

अभिनय की बात करें तो उर्वशी को 'बीट पे ठुमका' पर ठुमकते हुए देखा गया। प्रशंसकों ने खूब इस गाने की सराहना की।

Latest Bollywood News