अपना पर्सनल ओपिनियन रखना और डेमोक्रेसी की बात करना, ये दोनों ही मजाक हैं। हम फ्रीडम ऑफ स्पीच की बात करते हैं, पर अगर मैं एक सेलिब्रिटी होने के नाते अपनी राय रख भी दूं तो एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बन जाती है।''
और क्या कहा वीके सिंह ने
जोधपुर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री वीके सिंह से पत्रकारों ने जब निर्माता करण जौहर के बयान पर जब प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा – ‘हम करण जौहर की चर्चा क्यों कर रहे हैं, जाइए उससे बात कीजिए। कुछ जरूरी चीज हो तो मुझसे पूछिये।
मैं यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए उनसे मिलने आया हूं।' इसके बावजूद भी जब जनरल (रिटायर्ड) सिंह से दूसरी बार प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने बोलचाल की भाषा में कहा, 'जाकर उसकी पिटाई कर लो यार, तुम मेरे पीछे क्यों पड़ रहे हो।'
वीके सिंह का यह जबाब भी कम चौका देने वाला नहीं हैं। हालांकि करण के इन कांमेट पर न जाने अभी कितने और विवाद खडे होगे य़ह कहना मुश्किल है। करण से पहले आमिर खान इस विवाद का हिस्सा रह चुके है।
आमिर ने भी असहिष्णुता के मुद्दें पर ऐसा ही कमेंट किया था। जिसके कारण आमिर भी विवादों के घेरे में थे।
Latest Bollywood News