हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में आलिया भट्ट और वरुण धवन की हॉट केमिस्ट्री सबको दीवाना बना रही है।
Image Source : PTIvarun alia
मुंबई: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में आलिया भट्ट और वरुण धवन की हॉट केमिस्ट्री सबको दीवाना बना रही है। दोनों साथ में रोमांस करते काफी खूबसूरत लग रहे हैं। समीक्षकों और दर्शकों ने तो दोनों की जोड़ी की प्रशंसा कर ही रहे थे, बॉलीवुड की हस्तियों को भी दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस खूब पसंद आया।आज फिल्म की मुंबई एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। फिल्म देखने पहुंचे फिल्मी जगत के लोगों ने दोनों की जोड़ी की जमकर सराहना की।
संगीतकार अनु मलिक को उम्मीद है कि यह फिल्म सुपरहिट होगी। उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा और इसमें वरुण तथा आलिया के बीच का रोमांस शानदार लग रहा है।"
निर्देशक शशांक खेतान ने कहा, "इस फिल्म को बनाने के लिए वरुण, आलिया, फिल्म की पूरी कास्ट और टीम ने कड़ी मेहनत की है। मैं थियेटरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर थोड़ा घबराया हुआ था।"
निर्देशक ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर और गीतों को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और आशा है कि यह फिल्म सफल होगी।