1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सितारे इस अंदाज में सचिन को दे रहे हैं उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं

सितारे इस अंदाज में सचिन को दे रहे हैं उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं

सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इस फिल्म से वह अभिनय क्षेत्र में कदम रखने के लिए जा रहे हैं। सचिन की इस फिल्म को लेकर जितने उत्साहित उनके फैंस है, उतनी ही उत्सुकता फिल्म हस्तियों के...

sachin- India TV Hindi
sachin

नई दिल्ली: क्रिकेट में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इस फिल्म से वह अभिनय क्षेत्र में कदम रखने के लिए जा रहे हैं। सचिन की इस फिल्म को लेकर जितने उत्साहित उनके फैंस है, उतनी ही उत्सुकता फिल्म हस्तियों के बीच भी हैं। सचिन को उनकी इस फिल्म के लिए तमाम सितारें इन दिनों ट्विटर पर शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ सचिन की बायोपिक है लेकिन इसमें सचिन की जगह कोई फिल्मी हीरो नहीं बल्कि सचिन खुद नजर आएंगे। सचिन के परिवार के कई सदस्य मां, पत्नी, भाई के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग भी फिल्म में नजर आएंगे।

वरुण धवन ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश डालते हुए लिखा, “सचिन आप बचपन से मेरे हीरो एवं प्ररेणा रहे हैं। आपकी फिल्म देखने को उत्साहित हूं।“ सोनम कपूर ने भी एक वीडियो संदेश में सचिन को बधाई दी और साथ ही लिखा, “उत्कृष्टता की ओर जाने के लिए प्रेरित करने की खातिर शुक्रिया। आपको मेरी शुभकामनाएं।“ इससे पहले अभिनेता आमिर खान भी ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर सचिन को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे चुके हैं।

अदाकार आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर सचिन को शुभकामनाएं दी और लिखा, “अपने उत्साह पर नियंत्रण नहीं कर सकती। कई सालों तक हमें प्रेरित करने के लिए शुक्रिया।“ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लिखा, “सचिन की जिंदगी ने अरबों लोगों को प्रेरित किया और शुक्रिया ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ आज भी प्रेरित करने के लिए। फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं।“ अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने ट्वीट किया, “लाखों में एकबार ऐसा व्यक्ति आता है जो अरबों को प्रेरित करता है।“

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News