1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुल्हनिया को लेकर लखनऊ पहुंचा 'बद्रीनाथ'

दुल्हनिया को लेकर लखनऊ पहुंचा 'बद्रीनाथ'

बद्रीनाथ अपनी दुल्हनिया के साथ पहुंचा है लखनऊ।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया- India TV Hindi
बद्रीनाथ की दुल्हनिया

लखनऊ: वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ रिलीज के लिए तैयार है। 5 दिन बाद ये फिल्म बड़े पर्दे पर उतरेगी और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अच्छी शुरुआत करेगी।

फिल्म के कलाकार वरुण और आलिया फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, दोनों कई शहर और कई रियलिटी शो में जाकर अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बद्रीनाथ अपनी दुल्हनिया के साथ पहुंचा है लखनऊ। अभिनेता वरुण धवन ने लखनऊ से आलिया के साथ का एक वीडियो पोस्ट किया है।

सुबह ही वरुण धवन ने ट्विटर पर अपने फैंस को लखनऊ पहुंचने की सूचना दे दी थी।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ये फिल्म साल 2014 में आई फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की फ्रेंचाइजी फिल्म है। पहले वाली फिल्म मे भी लीड रोल में वरुण और आलिया थे।

ब्रेकिंग न्यूज: करण जौहर बनें जुड़वा बच्चों के पिता!

आपको बता दें, वरुण और आलिया ने एकसाथ करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। दोनों की साथ में ये तीसरी फिल्म है।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

 

Latest Bollywood News