A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OCTOBER Trailer: बेहद दिलचस्प है वरुण धवन और बनिता की ये लव स्टोरी

OCTOBER Trailer: बेहद दिलचस्प है वरुण धवन और बनिता की ये लव स्टोरी

वरुण धवन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'अक्टूबर' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। अब उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में वरुण के साथ अभिनेत्री बनिता संधू भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं।

october Movie trailer- India TV Hindi
october Movie trailer

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'अक्टूबर' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। अब उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में वरुण के साथ अभिनेत्री बनिता संधू भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म से वह अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि यह कोई लव स्टोरी नहीं है, लेकिन प्यार के बारे में कहानी है। ट्रेलर में दिख रहा है कि वरुण और बनिया एक होटल में काम करते हैं।

ट्रेलर में वरुण कभी होटल के कमरे की सफाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो कभी मक्खी मच्छर मारते हुए। वरुण और बनिता के बीच कोई प्यार का मामला नहीं है, लेकिन इस ट्रेलर को देखकर लगता है कि बनिता के साथ एक बड़ा हादसा होता है। इसके बाद वह आईसीयू में पहुंच जाती हैं। इसी दौरान वरुण उनके बेहद करीब आने लगते हैं।

फिल्म में वरुण को एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे शायद ही उनके फैंस ने कभी देखा होगा। फिल्मकार शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'अक्टूबर' रोनी लाहिड़ी और शीला कुमार द्वारा सह-निर्मित है। गौरतलब है कि यह फिल्म 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News