1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 26/11 के 10 साल पूरे होने पर वरुण धवन, अर्जुन कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

26/11 के 10 साल पूरे होने पर वरुण धवन, अर्जुन कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

26/11 हमले को 10 साल होने पर बॉलीवुड की कई हस्तियों से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

26/11- India TV Hindi
Image Source : TWITTER 26/11

आज से 10 साल पहले मुंबई में एक दिल दहला देने वाला आतंकी हमला हुआ था। इस दिन लश्कर के 10 आतंकियों ने यह हमला किया था। इस हमले को आज 10 साल हो गए हैं और यह भारत के इतिहास में काले दिन की तरह है जिसे बुलाना नामुमकिन है। आज के दिन अपनी जान गवाने वाले शहीदों को बॉलीवुड इंडस्ट्री से श्रद्धांजलि दी है। 2016 में उरी में हुए अटैक पर फिल्म बना रहे प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने इन जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज सुबह रेडियो के 300 चैनल पर शांति या मौन किया गया।

26 नवंबर 2008 को हुए हमले में 164 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

26/11 की 10 साल होने पर बॉलीवुड की कई हस्तियों जैसे वरुण धवन, अभिषेक बच्चन जैसे कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।  

 

Latest Bollywood News