फिल्म Dishoom के तीन साल पूरे होने पर जॉन अब्राहम ने वरुण धवन के साथ शेयर की यह खास तस्वीर
फिल्म Dishoom के तीन साल पूरे होने पर जॉन अब्राहम ने वरुण धवन के साथ शेयर की यह खास तस्वीर
Written By : India TV Entertainment Desk
Published : Jul 29, 2019 05:39 pm IST,
Updated : Jan 15, 2024 12:45 pm IST
वरुण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर 'ढिशूम' ने बेहतरीन तीन साल पूरे कर लिये हैं।
john abraham- varun dhawan
वरुण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर 'ढिशूम' ने बेहतरीन तीन साल पूरे कर लिये हैं। ढिशूम 2016 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के लीड रोल में जॉन अब्राह्म, वरूण धवन और जैकलीन फर्नांडिस थी। इस फिल्म के तीन साल पूरे होने पर जॉन पुराने दिनों को याद करते हुए वरुण के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में वरुण और जॉन कार में बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही जॉन ने इस फिल्म को याद करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। यह बेहतरीन पल थे... ढिशूम के तील साल पूरे।
बता दें कि जॉन अब्राह्म स्टारर 'बाटला हाउस' 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को डायरेक्ट निखिल आडवाणी ने किया है। इससे पहले भी जॉन अब्राहम डायरेक्टर निखिल आडवाणी के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' में काम कर चुके हैं। 'बाटला हाउस' को भूषण कुमार और जॉन अब्राहम ने प्रड्यूस किया है और इसमें रवि किशन और मृणाल ठाकुर भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
वरुण धवन ने भी फिल्म ढिशूम के तीन साल पूरे होने पर अपनी इंस्टा स्टोरी में इस फिल्म की पुरानी तस्वीर शेयर की।
वही वरुण की वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' अगले साल 24 जनवरी तक रिलीज होगी। यह फिल्म पूरी तरह डांस पर आधारित है, जिसमें वरुण और श्रद्धा के अलावा नोरा फतेही, प्रभू देवा, राघव जूयाल और डांस के कई दिग्गज नजर आएंगे। इस फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले तैयार किया जा रहा है, वहीं इसका निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है।