आग लगने की वजह से वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' को हुआ 2.5 करोड़ का नुकसान: रिपोर्ट्स
आग लगने की वजह से वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' को हुआ 2.5 करोड़ का नुकसान: रिपोर्ट्स
IANS
Published : Sep 18, 2019 10:32 pm IST, Updated : Sep 18, 2019 10:32 pm IST
कुछ दिन पहले वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 के सेट पर आग लग गई थी। जिसकी वजह से 2.5 करोड़ का नुकसान हो गया है।
Coolie Number 1
वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर 'कुली नंबर 1' के सेट पर पिछले हफ्ते आग लगने से फिल्म के निर्माता को लगभग दो से ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। खबरों में इस जानकारी का खुलासा किया गया है।
फिल्म ने निर्माता जैकी भगनानी ने सूचित किया था कि इस हादसे से किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले निर्माताओं ने 125 करोड़ रुपये का बीमा कराया था जिसके तहत इस नुकसान की भरपाई की जाने की बात कही जा रही है।
गोरेगांव में फिल्मिस्तान स्टूडियो के सेट पर 11 सितंबर को आग लग गई थी।
डेविड धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म साल 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की हिट फिल्म 'कुली नंबर' की रीमेक है।