1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने 'स्ट्रीट डांसर 3D'के ट्रेलर लॉन्च पर किया 'मुकाबला' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

वरुण धवन ने 'स्ट्रीट डांसर 3D'के ट्रेलर लॉन्च पर किया 'मुकाबला' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर वरुण ने मुकाबला गाने पर डांस किया।

varun dhawan dance video- India TV Hindi
वरुण धवन की डांस वीडियो हुई वायरल

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D का ट्रेलर बीते दिन रिलीज हो गया है। डांस वॉर और बेहतरीन मूव्स से भरपूर  इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर वरुण धवन ने मुबाकला गाने पर डांस किया। वरुण का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 90 के दशक का यह गाना वरुण की फिल्म स्ट्रीट डांसर में भी है।

वरुण की डांस वीडियो पर उनके फैन्स कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और उनकी फिल्म की टीम डांस करती नजर आ रही है।

स्ट्रीट डांसर की बात करें तो यह एबीसीडी की फ्रेंचाइजी है। इस बार फिल्म में भारत-पाक का डांस बैटर देखने को मिलेगा। जिसके बाद दोनों देश के साथ होकर लोगों को बचाते नजर आएंगे।

फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा नोरा फतेही, प्रभुदेवा और अपारशक्ति खुराना अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित स्ट्रीट डांसर 3D 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News