A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ किया डांस, देखे वीडियो

वरुण धवन ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ किया डांस, देखे वीडियो

वरुण धवन रविवार की सुबह कैंसर पीड़ित बच्चों से मिले। वरुण ने इन बच्चों के साथ डांस भी किया, जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

varun dhawan dance with kids- India TV Hindi
वरुण धवन ने कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ किया डांस।

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं। कुली नंबर 1 में वरुण के साथ सारा अली खान अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। रविवार की सुबह वरुण कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए हुए सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

वरुण धवन ने कैंसर पीड़ित बच्चों और फाउंडेशन के डॉक्टर्स के साथ डांस किया। वरुण ने बच्चों के साथ फोटोज भी क्लिक कराई। वरुण इस संदेश को फैलाने के लिए सेलिब्रेशन में शामिल हुए - बचपन का कैंसर अब लाइलाज नहीं है।

वरुण धवन इंस्टाग्राम स्टोरी।

वरुण धवन इंस्टाग्राम स्टोरी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D जल्द ही रिलीज होने वाली है। वरुण ने हाल ही में फिल्म के कुछ पोस्टर शेयर किए थे। फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभुदेवा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है।

वरुण की फिल्म कुली नंबर 1 की बात करें तो यह 1 मई 2020 को रिलीज होगी। यह 1995 में आई फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक है। फिल्म को वरुण के पिता डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं।

Latest Bollywood News