वरुण धवन (Varun Dhawan) की एक फीमेल फैन ने उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) को जान से मारने की धमकी दी है। दरअसल, वो फीमेल फैन वरुण के घर के सामने उनकी एक झलक पाने के लिए गई थी। वरुण फिलहाल 'कलंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। जब वरुण थक कर घर आए तो उन्होंने फैन से मिलने से मना कर दिया। इस बात से फैन बहुत नाराज़ हो गई और नताशा को मारने की धमकी दे डाली।
मिड डे ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''एक फीमेल फैन कई दिनों से वरुण के घर का चक्कर लगा रही थी। हमें इन सबकी आदत है। फैंस कभी अपनी हद पार नहीं करते। वरुण सर अक्सर अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते हैं, लेकिन फिलहाल उनके पास बहुत काम है। वो फैन कई घंटों तक वरुण का इंतज़ार करती रही। वरुण सर घर देर से आए। फैन उसी समय उनसे मिलने की जिद्द करने लगी। सर बहुत थके थे और आराम करना चाहते थे। फैन ने वहां से जाने से मना कर दिया। पहले उसने कहा कि वो खुद को नुकसान पहुंचाएगी, लेकिन इसके बाद भी सिक्यूरिटी उसे वरुण से मिलने नहीं दे रही थी, उसके बाद वो कहने लगी कि वो नताशा मैडम को नुकसान पहुंचाएगी।''
मुंबई के सांता क्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी गई है। हालांकि एफआईआर तभी दर्ज होगी, जब वरुण अपना बयान रिकॉर्ड करवाएंगे।
आपको बता दें कि वरुण और नताशा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साथ में हॉलिडे पर जाते हैं और उन्हें साथ में पार्टियों में भी देखा जाता है। कुछ समय से वरुण नताशा संग अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में वरुण ने नताशा संग अपनी शादी पर कहा था- ''इस साल शादी नहीं होगी। मैं यह नहीं कह रहा कि मैं शादी नहीं करूंगा, लेकिन इतनी जल्दी नहीं होगी। मैं इतनी फिल्में कर रहा हूं। मुझे इसके लिए सही समय चाहिए।''
नताशा, वरुण के परिवार के भी बहुत करीब हैं। हाल ही में वो वरुण के मम्मी-पापा के साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में पहुंची थीं।
Natasha Dalal with Varun Dhawan's parents
Also Read:
राधा तेरी चुनरी... पर विल स्मिथ ने लगाया ठुमका, करण ने शेयर किया वीडियो
83 फिल्म: कपिल देव ने रणवीर सिंह को सिखाया अपना नटराज शॉट, शेयर किया Video
Video: गोविंदा का गाना 'मेरी पैंट भी सेक्सी' पर निक जोनस का डांस मूव्स देखकर, नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
Latest Bollywood News