A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी सह-कलाकार बनिता को वरुण धवन दे रहे हैं खास टिप्स

अपनी सह-कलाकार बनिता को वरुण धवन दे रहे हैं खास टिप्स

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अक्टूबर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री बनिता संधू भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म से वह अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। हाल ही में इनकी इस फिल्म..

Varun Banita- India TV Hindi
Varun Banita

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अक्टूबर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री बनिता संधू भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म से वह अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। हाल ही में इनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। लेकिन अब खबर आई है कि वरुण इंड्स्ट्री में नई आई अपनी इस सह-कलाकार की काफी मदद कर रहे हैं। दरअसल वह बनिता की बॉलीवुड यात्रा की तैयारी में मदद कर रहे हैं।

वरुण, बनिता को लेकर काफी सुरक्षात्मक हैं और फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए उन्होंने बनिता को कई टिप्स दिए हैं। वरुण ने कहा, "बनिता सिर्फ 20 साल की है और उसे मीडिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि यहां कैसे काम करता है।" उन्होंने कहा, "मैं और शूजित दादा उन्हें मीडिया के बीच सहज और अच्छा महसूस कराने की कोशिश कर रहे हैं।"

शूजित सरकार द्वारा निर्देशित 'अक्टूबर' रोनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा सह-निर्मित है फिल्म में वरुण एक प्यारे और शरारती लड़के की भूमिका में हैं, जो आतिथ्य उद्योग में शामिल होने की कोशिश करता है। फिल्म में वह होटल प्रबंधन छात्र की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता ने इसके लिए दिल्ली के एक होटल में शूटिंग की। यह फिल्म 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News