A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किसी हॉलीवुड अभिनेता से नहीं बल्कि सलमान खान से प्रेरित हैं वरुण धवन

किसी हॉलीवुड अभिनेता से नहीं बल्कि सलमान खान से प्रेरित हैं वरुण धवन

‘जुड़वा 2’ के साथ सलमान खान के फैंस की पुरानी यादें ताजा करने वाले वरुण धवन का कहना है कि वो किसी हॉलीवुड स्टार से नहीं बल्कि सुपरस्टार सलमान खान से प्रभावित हैं।

salman khan varun dhawan- India TV Hindi
salman khan varun dhawan

मुंबई:जुड़वा 2’ के साथ सलमान खान के फैंस की पुरानी यादें ताजा करने वाले वरुण धवन का कहना है कि वो किसी हॉलीवुड स्टार से नहीं बल्कि सुपरस्टार सलमान खान से प्रभावित हैं। 'जुड़वा-2' साल 1997 में आई सलमान खान अभिनीत फिल्म 'जुड़वा' की रीमेक है। फिल्म में वरुण पहली बार राजा और प्रेम के रूप में दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं।

वरुण ने गुरुवार को सलमान खान के साथ अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वरुण ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "मैं किसी भी हॉलीवुड कलाकार से प्रभावित नहीं हूं, बल्कि सलमान खान से प्रभावित हूं। मेरे राजा और प्रेम बनने के लिए आपका धन्यवाद। फिल्म अब आपकी है।"

फिल्म 'जुड़वा-2' में तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नाडीज भी हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई।

Latest Bollywood News