A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन को रात-दिन है कोरोना वैक्सीन का इंतजार

वरुण धवन को रात-दिन है कोरोना वैक्सीन का इंतजार

तस्वीर में वरुण पूल के किनारे लेटे हैं और पानी में उनके बाल हैं। 

वरुण धवन को रात-दिन है कोरोना वैक्सीन का इंतजार- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/VARUNDHAWAN वरुण धवन को रात-दिन है कोरोना वैक्सीन का इंतजार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन कोविड वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी बात पर जोर देते हुए वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वरुण पूल के किनारे लेटे हैं और पानी में उनके बाल हैं। उन्होंने कैप्शन के लिए सोनू निगम के हिट गीत 'अब मुझे रात दिन' का एक लाइन इस्तेमाल किया।

वरुण ने लिखा, "अब मुझे रात दिन, वैक्सीन का इंतजार है।"

CBI टीम सिद्धार्थ पिठानी और स्टाफ के साथ दोबारा पहुंची सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट

अभिनेता फिलहाल अपने पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित 'कुली नंबर 1' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जो गोविंदा-करिश्मा कपूर अभिनीत 1995 में आई फिल्म 'कुली नंबर 1' की रीमेक है। रीमेक में वरुण और सारा अली खान मुख्य किरदार में हैं।

रिया चक्रवर्ती की डिलीटेड चैट से हुआ खुलासा: ड्रग डीलर से संपर्क में थीं एक्ट्रेस, क्या सुशांत को देती थीं ड्रग्स?

इनपुट- आईएएनएस

 

Latest Bollywood News