A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'स्ट्रीट डांसर' के डायरेक्टर रेमो डिसूजा से प्रेरित होकर वरुण धवन ने भी बनाई शानदार बॉडी

'स्ट्रीट डांसर' के डायरेक्टर रेमो डिसूजा से प्रेरित होकर वरुण धवन ने भी बनाई शानदार बॉडी

वरुण धवन का कहना है कि निर्देशक के फिटनेस का स्तर हर किसी को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करता है।

<p>varun-remo</p>- India TV Hindi
varun-remo

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि निर्देशक के फिटनेस का स्तर हर किसी को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करता है। वरुण ने रविवार को पोस्ट किया : "गुड मॉर्निग। जब आपके निर्देशक बहुत फिट हो तो आपको भी (एक्सरसाइज इमोजी) करना पड़ता है। यहां मौजूद सभी को रेमो कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।"

इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी थी जिसमें अभिनेता और निर्देशक दोनों बिना शर्ट के नजर आ रहे थे। वरुण की आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांस थ्री डी' के निर्देशक हैं रेमो। रेमो ने कमेंट किया : "यह पूरी टीम की एनर्जी है जो मुझे फिट रहने को मजबूर करती है।"

इस फिल्म में वरुण के अलावा प्रभु देवा, नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News