1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन किसे मानते हैं अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि?

वरुण धवन किसे मानते हैं अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि?

वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' 13 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

<p>वरुण धवन</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI वरुण धवन

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि निर्देशक सुजीत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप खुद को ढालना उनकी अभी तक की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। फिल्म‘ अक्टूबर’ में सुजित के साथ पहली बार काम करने वाले30 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि इतने‘ प्रतिभावान’ निर्देशक के साथ काम कर व्यक्तिगत तौर पर उनमें काफी निखार आया है।

वरुण ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘ मैं कुछ अलग नहीं करूंगा। सुजीत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप खुद को ढालना और उनके निर्देशन में काम करना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ हम जब अपने से अधिक प्रतिभावान लोगों के साथ काम करते हैं तो निखरते ही हैं और मेरे लिए यह अनुभव कुछ ऐसा ही था।’’ निर्देशक की यह फिल्म पूरी तरह से एक प्रेम कहानी है। फिल्म13 अप्रेल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News