A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए वरुण के दिल के बेहद करीब है 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'

...तो इसलिए वरुण के दिल के बेहद करीब है 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिलहाल दोनों ही अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं...

varun dhawan- India TV Hindi
varun dhawan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिलहाल दोनों ही अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है। अपनी इस फिल्म को लेकर वरुण का कहना है कि यह उनके दिल के बेहद करीब है।

इसे भी पढ़े:-

यहां सन्नी सुपर साउंड के डबिंग और रिकॉर्डिग स्टूडियो में नजर आए वरुण ने कहा, "फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हिनया' इस साल की मेरी पहली रिलीज होगी, इसलिए यह मेरे दिल के बेहद करीब है।" शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण, बद्रीनाथ की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे। वरुण का कहना है कि वह फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं।

वरुण ने कहा, "हमने इस फिल्म पर कड़ी मेहनत की है। कृपया फिल्म देखें, यह होली से पहले 10 मार्च को रिलीज होगी। उम्मीद है कि दर्शक त्योहार के इस मौसम में मेरी फिल्म का आनंद लेंगे।"

बता दें वरुण और आलिया इस फिल्म में तीसरी बार साथ काम करते हुए नजर आ रहे है। इससे पहले दोनों फिल्मकार करण जौहर की 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 2014 में आई 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी दिखाई दे चुके हैं। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News