A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने अपने डॉग एंजल के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर

वरुण धवन ने अपने डॉग एंजल के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपने डॉग एंजल के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

varun dhawan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/VARUNDVN वरुण धवन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन परेशान हैं क्योंकि उनके पप्पी एंजल ने उनके साथ मार्शल आर्ट मैच देखने के लिए जागने से इनकार किया। वरुण ने अपने इंस्टग्राम पर पेट के साथ तस्वीर साझा की, जिसमें उनका डॉग एंजल सोते हुए दिखाई दे रहा है।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "एंजल ने मेरे साथ यूएफसी देखने के लिए जागने से इनकार कर दिया।"

Image Source : INSTAGRAM/varundvnवरुण धवन इंस्टाग्राम स्टोरी

अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में लड़कियों को समर्पित एक पोस्ट किया था, जहां वह लिप-सिंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह एक सोफे पर बैठ कर अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' से 'लगदी लाहौर दी' गाने की लिप-सिंक करते नजर आए।

वरुण को आखिरी बार फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में देखा गया था। अभिनेता फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News