A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने जन्मदिन पर दिया कुली नंबर 1 से जुड़ा अपडेट, फैन्स को शुभकामनाओं के लिए कहा शुक्रिया

वरुण धवन ने जन्मदिन पर दिया कुली नंबर 1 से जुड़ा अपडेट, फैन्स को शुभकामनाओं के लिए कहा शुक्रिया

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण ने जन्मदिन पर फैन्स के साथ लाइव सेशन में बातचीत की।

varun dhawan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM वरुण धवन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से वरुण ने घर में ही होममेड केक काटकर जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन के मौके पर वरुण ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स से लाइव सेशन करके बात की। लाइव सेशन में वरुण ने अपनी आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 से जुड़ा एक अपडेट भी दिया है।

वरुण ने लाइव सेशन में कहा- कुली नंबर. 1 एक हफ्ते बाद रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिल्म के रिलीज होने के बारे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। हम सभी इस परेशानी से जूझ रहे हैं। मैं भी चाहता हूं फिल्म रिलीज हो जाए। उन्होंने आगे कहा- मैं आशा करता हूं कि फिल्म जल्द ही थिएटर में रिलीज हो जाए।

वरुण के सेशन में कई सेलिब्रिटीज करण वाही, आदित्य रॉय कपूर श्रुति हसन, भारती, शान और जस्सी गिल ने कमेंट किया।

वरुण ने आगे बताया बर्थडे पर फैन्स के लिए वह फिल्म से जुड़ा कुछ शेयर करने वाले थे लेकिन मुझे ऐसा करने से मना किया गया था। मैं कुली के बारे में कुछ बताना चाहता था, लेकिन उन्होंने मुझे रोक दिया गया।

कुली नंबर. 1 में वरुण धवन के साथ सारा अली खान अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। यह 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा की फिल्म का रीमेक है। इसे डेविड धवन डारेक्ट कर रहे हैं।

Latest Bollywood News