1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन को आई वाइफ नताशा दलाल की याद, ये Video शेयर कर कह दी दिल की बात

वरुण धवन को आई वाइफ नताशा दलाल की याद, ये Video शेयर कर कह दी दिल की बात

वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जहां वह काम के बाद अपनी कार में वापस घर लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

varun dhawan shares video after late night shoot says going home to my wife- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: VARUNDVN वरुण धवन को आई वाइफ नताशा दलाल की याद

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर पत्नी के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिए हैं। अभिनेता ने शूटिंग के बाद पत्नी नताशा को याद किया। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जहां वह काम के बाद अपनी कार में वापस घर लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने लिखा, "पत्नी के लिए घर जा रहा हूं।" वरुण ने पिछले महीने बचपन की दोस्त नताशा के साथ शादी की।

Photos: वरुण धवन संग शादी के बाद पहली बार इस अंदाज में नज़र आईं नताशा दलाल

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता को आखिरी बार उनकी डिजिटल रूप से रिलीज हुई फिल्म 'कुली नंबर 1' में देखा गया था, जिसमें सारा अली खान भी थीं। फिल्म वरुण के पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित है।

वह अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी के साथ 'जुग जुग जियो' में अगली बार दिखाई देंगे। फिल्म दो जोड़ों की कहानी बयां करेगी।

 

Latest Bollywood News