अभिनेता वरुण धवन के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेता कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित थे और आइसोलेशन में थे। वहीं अब एक्टर की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। वरुण धवन फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थीं। वरुण के अलावा उनकी को-स्टार नीतू कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। वरुण चंडीगढ़ में ही आइसोलेशन में थे।
आइलोशन के दौरान वरुण धवन ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर एडिट करके शेयर की थीं। वरुण धवन ने एडिट की हुई अपनी पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बच्चे जैसे लग रहे हैं। इसके बाद दूसरी तस्वीर में बढ़ी हुई दाढ़ी में नज़र आ रहे हैं। फिर तीसरी फोटो में बूढ़े लग रहे हैं। इन तीनों तस्वीरों के जरिए वरुण ने फैंस को ये बताया कि आइसोलेशन में उनकी जिंदगी कैसे बीत रही है।
वरुण धवन ने तस्वीर शेयर करके बताया कि बुढ़ापे में वह कैसे दिखेंगे
Image Source : Instagram/VARUN DHAWANVarun Dhawan
इससे पहले वरुण ने अपनी योगा करते हुए फोटो शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- ठीक होने की दिशा में।
गौरतलब है कि वरुण चंडीगढ़ में अपकमिंग मूवी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और यूट्यूब सेंसेशन प्राजक्ता कोहली भी थे। शूटिंग के दौरान ही वरुण, नीतू और फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे, जबकि अनिल कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अनिल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की थी।
Latest Bollywood News