1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण शर्मा वादियों के बीच काम करते आए नजर, लिखा- आज ऑफिस का नजारा

वरुण शर्मा वादियों के बीच काम करते आए नजर, लिखा- आज ऑफिस का नजारा

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में वरुण लैपटॉप में काम करते नजर आ रहे हैं।

वरुण शर्मा वरुण शर्मा वरुण शर्मा - India TV Hindi
Image Source : वरुण शर्मा /INSTAGRAM वरुण शर्मा 

मुंबई: अभिनेता वरुण शर्मा ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर अपने वर्क फ्रॉम होम की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह वादियों के बीच छत पर बैठकर लैपटॉप पर काम करते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है, "आज ऑफिस का नजारा। हैशटैगवर्कफ्रॉमहोम।"

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में वरुण गोद में लैपटॉप को रखे काम करते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत है। इस दौरान वरुण को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में वरुण ब्लैक हुडी टी-शर्ट, रग्ड ब्लू डेनिम जीन्स और एक रेड बेसबॉल कैप व व्हाइट शूज में नजर आ रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो वरुण आखिरी बार फिल्म 'रुही' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ राजकुमार रॉव और जाह्न्वी कपूर जैसे सितारें भी शामिल थे।

आने वाले समय में वरुण 'चुट्जपाह' संग डिजिटल स्पेस में अपना डेब्यू करेंगे। एलनाज नौरोजी और मंजोत सिंह अभिनीत यह परिसोजना जुलाई में ही रिलीज होगी।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News