A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना की कमबैक फिल्म का इंतजार हुआ लंबा, जानिए कब रिलीज़ होगी 'वीरे दी वेडिंग'?

करीना की कमबैक फिल्म का इंतजार हुआ लंबा, जानिए कब रिलीज़ होगी 'वीरे दी वेडिंग'?

अगर आप करीना कपूर की कमबैक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो हम बता दें आपका ये इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है।

Veere Di Wedding- India TV Hindi
Image Source : PTI Veere Di Wedding

मुंबई: अगर आप करीना कपूर की कमबैक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो हम बता दें आपका ये इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है।  निर्देशक शशांक घोष की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' अब एक जून को रिलीज होगी। करीना कपूर खान, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर अभिनीत फिल्म पहले 18 मई को रिलीज होने वाली थी। सोनम ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए फिल्म की रिलीज की नई तारीख की घोषणा की।

अभिनेत्री ने ट्वीट किया, "आप सभी इस मौसम की सबसे बड़ी शादी में सादर आमंत्रित हैं। एक जून 'वीरे दी वेडिंग' के लिए निर्धारित रखें।"

निर्माता एकता कपूर ने कहा कि फिल्म उनके भतीजे लक्ष्य के जन्मदिन पर रिलीज होगी। लक्ष्य अभिनेता तुषार कपूर के बेटे हैं। जून 2016 में उनका जन्म आईवीएफ व सरोगेसी के जरिए हुआ था। एकता ने ट्वीट किया, "1 जून एक बड़ा दिन है। 'वीरे दी वेडिंग' मेरे लक्ष्य के जन्मदिन पर आ रही है। अब शादी और जन्मदिन पर आप सबको निमंत्रण है।"

हास्य व रोमांस से भरपूर इस फिल्म की सह-निर्माता सोनम कपूर की बहन रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी हैं।

Latest Bollywood News