A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं रहीं 'निमकी मुखिया' की दादी रीता भादुड़ी

नहीं रहीं 'निमकी मुखिया' की दादी रीता भादुड़ी

बॉलीवुड और छोटे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचानी वालीं अभिनेत्री रीता भादुड़ी नहीं रहीं। गौरतलब है कि अभिनेता शिशिर शर्मा ने उनकी मौत की जानकारी दी। 62 वर्षीय अभिनेत्री का आज सुबह निधन हो गया।

Rita Bhaduri- India TV Hindi
Rita Bhaduri

नई दिल्ली: बॉलीवुड और छोटे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचानी वालीं अभिनेत्री रीता भादुड़ी नहीं रहीं। गौरतलब है कि अभिनेता शिशिर शर्मा ने उनकी मौत की जानकारी दी। 62 वर्षीय अभिनेत्री का आज सुबह निधन हो गया। रीता इन दिनों स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय धारावाहिक 'निमकी मुखिया' में दादी मां का किरदार निभाती हुई नजर आ रही थीं। बता दें कि रीता भादुड़ी अपने लंबे फिल्मी करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।

उन्होंने हिन्दी के अलावा गुजराती भाषा में भी काम किया है। खबरों के मुताबिक रीता भादुड़ी पिछले 10 दिनों मुंबई के सुजय अस्पताल में भर्ती थीं। कहा जा रहा है उन्हें किडनी वीक की परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें डायलिसिस के लिए हॉस्पिटल जाना पड़ रहा था। कई दिनों से वह डायलिसिस के बाद शूटिंग पर जा रही थीं।

Latest Bollywood News