A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: घर का पंखा साफ कर रहे हैं विक्की कौशल, कहा- 'जिसका बेटा लंबा, उसका भी बड़ा काम है...'

Watch: घर का पंखा साफ कर रहे हैं विक्की कौशल, कहा- 'जिसका बेटा लंबा, उसका भी बड़ा काम है...'

कोरोना वायरस की वजह से देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है, जिसके चलते लोग घरों में बंद हैं।

vicky kaushal lockdown- India TV Hindi
घर में सफाई करते हुए विक्की कौशल ने शेयर किया वीडियो

कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर सेलेब्रिटीज घर के अंदर रहने को मजबूर हैं। ऐसे में सभी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहे हैं और फैंस का मनोरंजन भी कर रहे हैं। 'उरी' फेम विक्की कौशल ने एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो घर में पंखा साफ करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाने को नए अंदाज में गाया है। 

इस वीडियो में देख सकते हैं कि विक्की बिना स्टूल या किसी टेबल पर चढ़े पंखा साफ कर रहे हैं। वो गाना भी गाते हैं, 'जिसका बेटा लंबा उसका भी बड़ा नाम है, पंखा साफ करा लो, स्टूल का क्या काम है...।' विक्की का ये मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। विक्की ने कैप्शन में लिखा है, 'सोचा.. आज अपने फैंस से मुखातिब हुआ जाए...। #Quarantinelife' 

वहीं, विक्की ने आधी रात में भूख लगने पर ऑमलेट बनाया, लेकिन इस दौरान भी उनके साथ कुछ फनी हुआ। देखें ये वीडियो:

विक्की ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीएम-केयर फंड में एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। साथ ही लिखा था कि 'हम सब साथ हैं और हम जरूर जीतेंगे।'

बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है, जिसके चलते सभी से घरों में रहने की अपील की जा रही है। 

Latest Bollywood News