A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल को आए घुड़सवारी के दिन याद, शेयर की पुरानी तस्वीर

विक्की कौशल को आए घुड़सवारी के दिन याद, शेयर की पुरानी तस्वीर

लॉकडाउन में विक्की कौशल घुड़ सवारी मिस कर रहे है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है।

vicky kaushal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/VICKY KAUSHAL विक्की कौशल

अभिनेता विक्की कौशल ने घोड़े पर सवार अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है और उस वक्त को याद किया है जब वह अपने दिन की शुरुआत घुड़सवारी से किया करते थे। विक्की ने अपनी यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें वह एक खूबसूरत भूरे रंग के घोड़े पर सवार नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "कभी दिन की शुरुआत हार्सबैक पर होती थी, आजकल थ्रोबैक पर हो रही है।"

विक्की लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह अपने रुटीन की और पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने कोरोना से जंग में पीएम फंड केयर में योगदान भी दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल आखिरी बार भूत- पार्ट वन द हॉन्टेड शिप में नजर आए थे। फिल्म में एक शिपिंग ऑफिसर पृथ्वी के किरदार में नजर आए थे जो एक शिप की मिस्ट्री को सुलझाते हैं।

विक्की जल्द ही शूजीत सरकार की सरदार उधम सिंह में नजर  आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह जनवरी 2021 में रिलीज होगी। मेघना गुलजार की फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आएंगे। यह भी 2021  में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News